बारहसिंगा हिरण को कुत्तों ने नोंचा
रोहटा। गांव उखलीना में सोमवार को शिकारी से बचकर गांव में घुसे बारहसिंगा हिरण को कुत्तों ने पीछा करते हुए नोंच कर जख्मी कर दिया। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने बारहसिंगा को उपचार के बाद वन विभाग के अफसरों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। सोमवार की देर शाम लगभग छह बजे एक बारहसिंगा हिरण जंगल से गांव उखलीना की सीमा में घुस गया। जहां कुत्तों ने उसे कई जगह काट कर जख्मी कर दिया। लहूलुहान हालत में गांव पहुंचा बारहसिंगा हिरण केशव प्रजापति के मकान में घुस गया। पहले तो घर वाले सहम गए लेकिन थोड़ी देर बाद राहत की सांस ली और ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। खबर लिखे जाने तक बारहसिंगा हिरण ग्रामीणों के कब्जे में था और वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। थाना प्रभारी निरीक्षण उपेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। संवाद