फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब ने 70 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को टेक टाइटंस और डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें डॉक्टर्स क्लब की टीम ने 70 रन से जीत प्राप्त की।डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। इसमें हैविन खान ने 84, हासिम ने 58 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में गौरव और ललित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेक टाइटंस की टीम 19.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दीपक मान ने 45, विमल ने 52 और प्रयांक ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आस मोहम्मद, नकुल और फारुख ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच विमल को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें