फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चिकित्सकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। वरिष्ठ समाजसेवी पंडित प्यारेलाल शर्मा की 75वीं पुण्यतिथि पर बच्चा पार्क स्थित पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पंडित प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में संस्था के ट्रस्टियों ने डॉक्टर, नर्सों, वार्ड बॉय्ज और लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बताया गया कि शहर के मध्य स्थित प्यारेलाल शर्मा अस्पताल की नींव 1909 में रखी गई। इसे पहले यह लुडोविक पोर्टर अस्पताल के नाम से जाना जाता था। इस अस्पताल के नाम से पीएल शर्मा रोड और पीएल शर्मा स्मारक सहित अन्य संस्थाओं का नामकरण हुआ। सम्मानित होने वालों में प्रमुख अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुदेश कुमारी, डॉ. बीपी कौशिक, डॉ. योगिता कार्निवल, डॉ. शशी बाला वर्मा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. हर्षल सिंह परिहार, डॉ. फूल सिंह, डॉ. अनूप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें