फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईद-उल-अजहा पर खुले में न करें कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ईद-उल-अजहा को लेकर मंगलवार को कस्बा चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए खुले में कुर्बानी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। चौकी प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि कुर्बानी केवल निजी स्थानों पर पर्दे की व्यवस्था के साथ की जाए। पशुओं के अवशेष खुले में न डालकर निर्धारित स्थानों पर ही निस्तारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी से अवशेषों के निस्तारण के लिए तय स्थानों पर गड्ढे खुदवाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें