फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकानों के बाहर न लगाएं बिजली मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा ने व्यापारियों की दुकानों के बाहर बिजली मीटर लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारियों के पास दुकानों के बाहर मीटर लगाने का कोई लिखित आदेश नहीं है। दुकान के बाहर लगे मीटर से बिजली चोरी, मीटर से छेड़छाड़ का खतरा बना हुआ है। दुकानों के बाहर लगे मीटरों से असामाजिक तत्व रात में तार खींच ले जाते हैं। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्युत अधिकारियों से दुकानों के अंदर मीटर लगवाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें