फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिलायी आतंकवाद के विरोध में शपथ 

Tue, 22 May 2018 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डीएम अनिल ढींगरा ने सोमवार को बचत भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कलक्ट्रेट कर्मचारियों को आतंकवाद विरोध दिवस पर शपथ दिलाई। शपथ में कहा कि वे देश की अहिंसा व सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं और संकल्प लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और अहिंसा का डटकर विरोध करेंगे। मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प दिलाया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र, नगर मुकेश चंद्र, नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह, कलक्ट्रेट कर्मचारियों में सुरेश चंद्र शर्मा, शिव कुमार, कुशल, गुरुवचन सिंह, मुकेश सिंह, संजय शर्मा, शकील अहमद, मनोज यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें