फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मंगलवार को आईटीआई साकेत एवं कंकरखेड़ा स्थित मार्शल पिच में बनाए गए ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, सीलिंग व्यवस्था एवं अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देश दिए कि सीसीटीवी पूरी तरह क्रियाशील रहें तथा निगरानी व्यवस्था लगातार प्रभावी बनी रहे। वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकास से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्यापति) नवीन चन्द्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें