मेरठ। परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बाद उसके नवीनीकरण के लिए भी टाइम स्लॉट बढ़ा दिए है। यह जानकारी सोमवार को आरआई राहुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते रोजाना 75 स्लॉट दिए जा रहे थे। विभाग ने इन्हें बढ़ाकर 99 स्लॉट प्रतिदिन कर दिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।