मेरठ। उच्च शिक्षा पाने वाले दृष्टिबाधित, अस्थिबाधित एवं श्रवणबाधित छात्रों के लिए अब मेरठ में छात्रावास की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा उन छात्रों को मिलेगी जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, व्यवसायिक या प्राविधिक शिक्षा वाले कालेजों में नियमित रूप से स्नातक-स्नाकोतर चिकित्सा इंजीनियरिंग आदि में पढ़ाई कर रहे हैं।
यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शैलेष राय ने दी। उन्होंने बताया कि जिन ऐसे छात्र अपना पंजीकरण उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दृष्टिबाधित छात्रों के लिए छात्रावास घाट रोड, दिल्ली रूड़की बाईपास मार्ग के निकट पंचवटी इंजीनियरिंग कालेज में करा सकते हैं। इसमें एससी-एसटी के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये और सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपये रखा गया है। कॉशन मनी 200 रुपये, कमरे का किराया 50 रुपये, विद्युत व्यय 50 रुपये देय होगा। विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार दिया जाएगा। संबंधित जानकारी के लिए अधीक्षक समरजीत सिंह से मो. 9236010828 पर संपर्क किया जा सकता है।