फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की मिलों ने 28 करोड़ रूपये गन्ना मूल्य भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल की मिलों ने 28 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान किया
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ मंडल की चीनी मिलों ने शुक्रवार को 28.32 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया। यह जानकारी उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मेरठ जनपद की मवाना चीनी मिल ने दो करोड़, किनौनी चीनी मिल ने 1.95 करोड़, नंगलामल ने एक करोड़, हापुड़ जनपद की सिंभावली चीनी मिल ने 1.22 करोड़, बृजनाथपुर चीनी मिल ने 3.28 करोड़, बागपत चीनी मिल ने 15 करोड़, मलकपुर चीनी मिल ने 2.35 करोड़ व बुलंदशहर जनपद की साबितगढ़ चीनी मिल ने 1.52 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। मंडल की चीनी मिलों द्वारा अब तक पेराई सत्र 2019-20 का 60.48 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया है। अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें