मेरठ। आईआईएमटी के फुटबाल मैदान में 25 अप्रैल से डिस्ट्रिक्ट फुटबाल लीग का आयोजन कराया जा रहा है। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि प्रतियोगिता में सात टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें प्रत्येक टीम चार खिलाड़ी जिले से बाहर के किसी भी जिले या किसी भी प्रदेश के खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती हैं। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें मेरठ की सभी मुख्य फुटबाल टीम प्रतिभाग करेंगी। मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। संवाद