फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य घोषित
विज्ञापन

मेरठ। जिला बार एसोसिएशन मेरठ की प्रबंध समिति (2022-23) की चुनाव प्रक्रिया में शनिवार को मतगणना संपन्न हुई। इसके परिणाम के आधार पर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में 9 प्रत्याशियों में से 6 प्रत्याशी ब्रह्म सिंह, रामगोपाल शर्मा, प्रशांत कुमार, संजीव कुमार पुंडीर, कांति प्रसाद गुप्ता और अनिल कुमार चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 10 प्रत्याशियों में से 6 प्रत्याशी मीनाक्षी यादव, अभिषेक कुमार, विजय कुमार, मोहम्मद शोएब, अंकुर यादव और मोहम्मद अनीस को चुना गया।
इसमें वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए ब्रहम सिंह को 412 वोट, रामगोपाल शर्मा को 385 वोट, प्रशांत कुमार को 376 वोट, संजीव कुमार पुंडीर को 372 वोट, कांति प्रसाद गुप्ता को 370 वोट, अनिल कुमार को 358 वोट, अरुण कुमार शर्मा को 334 वोट, गजेंद्र सिंह को 298 वोट एवं कपिल पटियाल को 272 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सर्वाधिक मीनाक्षी यादव को 506 वोट, अभिषेक कुमार को 372 वोट, विजय कुमार को 366 वोट, मोहम्मद शोएब को 331 वोट, अंकुर यादव को 312 वोट, मोहम्मद अनीस को 300 वोट, अंकित कुमार को 288 वोट, अरुण कुमार को 278 वोट, विजेंद्र कुमार व जितेंद्र कुमार को 246-246 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें