फोटो
कालागढ़। उत्तराखंड के श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट की ओर कालागढ़ के इंटर कॉलेज में 22 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दियों की वेशभूषा दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिता जोशी ने बताया की ट्रस्ट आने वाले समय में प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृत्ति देकर पढ़ाई में आर्थिक बाधा को दूर करेगा। इस दौरान ट्रस्ट की संरक्षक कमला देवी, मुख्य अतिथि कोटद्वार के नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. मयंक चौहान, प्रधानाचार्य डा.सतीश कुमार व प्रबंध समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे। संवाद