रोहटा। गांव डालमपुर में छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था
रोहटा। क्लब-60 शिक्षा सेतु मिशन के तहत आदर्श विद्यालय डालमपुर में बच्चों को कोर्स की पुस्तक, रजिस्टर वितरण किया गया। कार्यक्रम में 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षा सेतु मिशन शास्त्री नगर मेरठ की ओर से लाभांवित हो रहे छात्र-छात्राओं को शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम में समय का महत्व बताया गया। शिक्षा सेतु मिशन डालमपुर के संचालक केपी सिंह ने बच्चों को प्रेरणादायक संदेश देकर शिक्षा का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद में हवाई दुघर्टना पर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र गौतम, संदीप पूनिया, सूरज कुमार, डॉ. मनोज भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद