फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरित किए

विज्ञापन
माछरासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण करते हुए चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर सोमवार को 10 स्कूल के बच्चों को डॉ. तरुण राजपूत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा एवं वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. रीता वार्ष्णेय ने निशुल्क चश्मा वितरण किया। यह कार्यक्रम जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसके तहत 70 बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण करना है। ठंड के कारण 10 बच्चे ही आ पाए। 10 बच्चों को निशुल्क चश्मे दिए गए। बाकी बच्चों को बुलाकर वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर फार्मासिस्ट गौरव, सौरभ, पूर्व तकनीशियन राजेश, एएनएम शिवानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें