फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से अधिक की खाद्य सामग्री बांटी, 25 हजार परिवारों को पहुंचाई गई किट

विज्ञापन
विधायक संगीत सोम द्वारा बांटी जाने वाली खाद्य सामग्री किट। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। सरधना विधायक संगीत सोम द्वारा रविवार को करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की खाद्य सामग्री के वितरण का कार्य रविवार को शुरू किया गया। रामलीला मैदान से 22 मिनी ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस खाद्य सामग्री को गांव-गांव जाकर गरीबों को दिया जा रहा है। विधायक सोम ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि उन्हें जिस स्थान पर गरीब लोगों के द्वारा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है वह करा रहे हैं। विधान सभा क्षेत्र को 22 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक गांव व नगर के वार्डों की सूची तैयार की गई है। करीब 25 हजार परिवार के एक लाख से अधिक लोगों तक यह खाद्य सामग्री किट पहुंचाई जा रही हैं। द्वारा दोपहर 3 बजे रामलीला मैदान से 22 मिनी ट्रकों को रवाना किया गया। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार भारतीय, खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार भाटी, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद जैन, शेखर सोम, विनोद मैनेजर, अरिहंत जैन, ऋषभ जैन, प्रदीप बुद्घिराजा व अमित राणा आदि मौजूद रहे।

मैदान में खाद्य सामग्री से लदे खड़े वाहन।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें