किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में सोमवार को बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छाया रहा, पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। लोगों का कहना है कि सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो सके और छोटे दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। एसडीओ आरके पाल का कहना है कि कावंड यात्रा के लिए बिजली लाइन दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जिसके चलते नहर की पटरी आदि से पेड काटे जा रहे है। इस वजह से आपूर्ति बाधित रही। संवाद