फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते चुराने की रस्म में विवाद, घराती और बराती भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जूते चुराने की रस्म में विवाद, घराती और बराती भिड़े
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में शादी समारोह में जूते चुराने की रस्म के दौरान हुई कहासुनी और लेनदेन के विवाद के बाद घराती और बराती पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। इस दौरान दूल्हे सहित बरात को बंधक भी बना लिया गया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। लड़की पक्ष का आरोप है कि पांच लाख रुपये और बाइक की मांग भी की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और बरातियों को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक श्याम नगर निवासी शमीम ने बेटी सना परवीन का रिश्ता लखीपुरा निवासी असद से किया था। मंगलवार रात असद बारात लेकर श्यामनगर पहुंचा। जूता चुराने की रस्म चल रही थी। लड़की की बहनों ने दूल्हे से 11 हजार रुपये मांगे। इस पर दूल्हे ने 1100 रुपये दिए। कम पैसे देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया है। उस समय कुछ लोगाें ने मामला शांत करा दिया। युवती पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने घर तक कार नहीं आने की बात कहकर लड़की को बाइक पर ले जाने की बात कही। इस पर फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लड़की पक्ष ने दूल्हे सहित बरात को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दूल्हे के पिता नफीस, दूल्हन पक्ष से पिता शमीम और मामा इरशाद को हिरासत में ले लिया। वहीं, लड़के पक्ष का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। दुल्हन को गाड़ी से ले जाना था, लेकिन गली छोटी होने के चलते गाड़ी घर तक नहीं पहुंच पा रही थी। लड़की पक्ष के लोग घर तक ही गाड़ी लाने की बात कर रहे थे, इस पर विवाद हो गया था। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बारात में मारपीट हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें