फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लॉट पर विवाद और मारपीट, शांति भंग में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना-मिल रोड बाईपास स्थित कल्याण सिंह मोहल्ले में प्लॉट पर बनी झोपड़ी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दो लोग अपने 10-15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जीत सिंह व उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और झोपड़ी तोड़ दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के सामने भी आरोपियों ने दबंगई दिखाई। इसके बाद थाने की पुलिस फोर्स पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल जीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रकरण में पीड़ित जीत सिंह निवासी काबली गेट मवाना ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी भू-माफिया किस्म के लोग हैं। वह 12 जुलाई को भी उन पर हमला कर चुके हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पक्ष से जीत सिंह और दूसरे पक्ष से कपिल के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें