फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक एसेंबली का किया आयोजन 

Mon, 04 Jun 2018 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगानगर। इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ साकेत ने मवाना रोड पेराडाइस व्यू में रविवार को डिस्ट्रिक 310 की डिस्ट्रिक एसेंबली सारांश का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरीता लूनानी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की जिला चेयरमैन आशा जैन ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने क्लब के सदस्यों को समाज के गरीब लोगों के स्वास्थ्य, आर्थिक सहित अन्य मदद करने के लिए प्रेरित किया। मंडलाध्यक्ष आशा, नीता, रोहिनी, अचला, संतोष, मृदुल, सोनल, प्रीति ने अपने कार्यकाल की जानकारी दी। वहीं सभी जिलों से आए सदस्यों को सम्मानित किया गया। अमरोहा क्लब की प्रिया टंडन को विशेष सहयोग के लिए विशेष सम्मान दिया गया। इस मौके पर नीता दुबलिष को नई मंडलाध्यक्ष चुना गया। सारांश पत्रिका का विमोचन भी हुआ। नई मंडलाध्यक्ष नीता ने नई थीम इंपावर एंड इवॉल्व तथा केयर फॉर वुमेन एंड गर्ल के बारे में बताया। कार्यक्रम में  सीता, सुजला, चित्रा, आशा, रोनी, कुसुम, सुषमा, दीप्ति, आशा जैन कमलेश व सरोज आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान इनर व्हील हॉस्ट क्लब की अध्यक्ष पिंकी, सचिव पूनम, रितु, रुबी, मनीषा, नमिता, शालिनी, सुषमा त्यागी, आशा, एकता, उर्वशी, शैली, आंचल, नीलम, अल्पना व दर्शी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें