फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
सिसौली मंडल की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी बैठक को संबोधित करते हुए
विज्ञापन
मुंडाली। भाजपा सिसौली मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आगामी चुनाव और संगठन को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नंगलामल में सुमित राणा के आवास पर आयोजित सिसौली मंडल की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि संगठन की मजबूती आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जन-जन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से मासिक बैठक का आयोजन किया गया है। मासिक बैठकों का मूल उद्देश्य संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना और कार्यकर्ताओं के सुझावों को सुनना है। संचालन सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, कुलदीप तोमर, सुमित राणा, प्रशांत भगवानपुर आदि रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें