मेरठ ब्लॉक के सभागार में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य तिथि (स्वयं)
खरखौदा। मेरठ ब्लॉक के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नारी शक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने की। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक में गत वर्ष हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं ग्राम विकास योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने नारी शक्ति को लेकर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं को प्रत्येक कार्यक्रम में आगे आना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह, विनेश कुमार, छवि चौधरी, प्रिया चौहान लेखाकार, मनिका कौशिक प्रभारी सीडीपीओ, अजय कुमार ब्लॉक मिशन मैनेजर, मईनुद्दीन सहित कई लोग मौजूद रहे।