रोहटा। गांव डूंगर में भाजपा नेता संजय चौधरी ने सनी चौधरी के आवास पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाका
रोहटा। गांव डूंगर में भाजपा नेता संजय चौधरी ने सनी चौधरी के आवास पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनसेवा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। चौधरी ने ग्रामीणों के साथ भाजपा की नीतियों और विकास संबंधी विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों की समस्याओं का समाधान करना तथा आमजन के समस्याओं का निस्तारण कराना प्राथमिकता है। उन्होंने जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र के विकास में योगदान देने की प्रतिबद्धता भी जताई। इस दौरान अर्जुन, सचिन, रामपाल, जितेंद्र, राहुल, बलदेव, सुमित और प्रशांत आदि मौजूद रहे।