फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद की धौलडी में किसानों, युवाओं के अधिकारों पर चर्चा

विज्ञापन
जानीखुर्द। धौलड़ी में रालोद की बैठक को संबो​धित करते नेता फोटो संवाद
विज्ञापन
जानीखुर्द। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव धौलडी में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। अध्यक्षता बाबर काजमी और रवि भारत चिकारा ने संचालन किया। पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों के लिए समर्पित है। पार्टी की विचारधारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों से प्रेरित है। उन्होंने कृषि विकास और किसानों के अधिकारों को उठाने पर जोर दिया। युवाओं के लिए रोजगार और ग्रामीण समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में सलमान कुरैशी, हाजीबुद्दीन सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें