मेरठ। श्री बाबा औघड़नाथ मंदिर में सोमवार को छावनी परिषद के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मंदिर कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सतीश सिंहल ने की। संचालन महामंत्री सुनील गोयल ने किया। इस दौरान नवरात्रों की तैयारियों पर मंथन किया गया। महामंत्री ने बताया कि मंदिर में देशी-विदेशी फूलों से रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। साथ ही 29 सितंबर को माता की चौकी, श्री बांके बिहारी संकीर्तन और जागरण पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष सतीश सिंहल, उपाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, धीरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष अमरीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय बंसल, कैलाश बंसल, अशोक चौधरी, हर्षित गुप्ता, सुमनेश अग्रवाल, भारत भूषण, मुकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रामजीवन ऐरन, विनीत बंसल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद