पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता कार्यक्रम को संबोधित करते ह
माछरा। पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर भटीपुरा में आचार्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, प्रबंधक अरुण जिंदल, संरक्षक मनोज गुप्ता ने किया। प्रबंधक अरुण जिंदल ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किए और विद्यालय के इतिहास और प्रगति से अतिथियों को अवगत कराया। निरीक्षक मदनपाल ने नई शिक्षा नीति और वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा की। वहीं हिंदी विषय पर राजेश कुमार ने गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों पर अपने विचार रखें। पंचपदी शिक्षण पर सीमा गोयल ने संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, अनुशासन, कक्षा शिक्षण और संस्कार निर्माण पर सार्थक रूप से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रोत्थान, संस्कार युक्त शिक्षा और समाज सेवा का संकल्प दिलाया गया। संचालन प्रधानाचार्य भगत सिंह ने किया।
पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता कार्यक्रम को संबोधित करते ह