मेरठ। विधानभवन के सभागार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्राक्कलनों वर्ष 2022-23, 2023-24, 2024-25 के परीक्षण से संबंधित प्रदेश भर के लंबित मामलों पर समिति के सभापति अमित अग्रवाल ने सदस्यों व अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। संवाद