फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन विभाग में आयोजित कार्यशाला में काउंसलर एंड साइकोलॉजिस्ट डॉ. ममता अग्रवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना उतना ही जरूरी है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में हम सब जागरूक है। जब शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ता है तो इससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि दूसरे लोगों की नकारात्मक बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए। विश्वविद्यालय के काउंसिलिंग सेंटर में मनोवैज्ञानिक प्रो. संजय कुमार नि:शुल्क सहायता करते हैं। इस दौरान डॉ. पारुल वार्ष्णेय, रंजू अरोड़ा, पंकज कुमार, प्रिया, नेहा बंसल, सोफिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें