मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में शनिवार को पड़ोसी राज्यों में सुरक्षा परिदृश्य विषय पर अतिथि व्याख्यान किया गया।
वक्ता डॉ. शांतनु मुखर्जी ने सीमा पार आतंकवाद, बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियां, अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों की भूमिका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और नेपाल से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की कूटनीतिक और सैन्य रणनीतियां इतनी मजबूत हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। व्याख्यान के बाद संवादात्मक चर्चा सत्र आयोजित किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. वीके त्यागी ने की। इस दौरान प्रति कुलपति डॉ. जयानंद, कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज, प्रो. प्रमोद कुमार गोयल, डॉ. मोहम्मद आमिर, ले. डॉ. कुलदीप कुमार, डॉ. पल्लवी जैन, डॉ. ऋषि यादव, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अनीता राठौर, पवन कुमार, डॉ. मोहित भटनागर आदि मौजूद रहे। संवाद