फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन की मजबूती और सांगठनिक कार्यक्रमों पर की चर्चा

विज्ञापन
गांव हसनपुर कला के शिव मंदिर में भाजपा की मासिक बैठक होती हुई।
विज्ञापन
माछरा। माछरा मंडल की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन शिव मंदिर हसनपुर कलां परिसर में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी और संचालन मंडल महामंत्री महेश प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि मंडल प्रवासी एवं जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों एवं अभियानों को धरातल पर उतारने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। वहीं मंडल अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी पार्टी की नीतियों व जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। इस दौरान अमित कंसल, धर्मेंद्र खटाना, मोहित गुप्ता, ऋषि प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें