दौराला। भूमि विकास बैंक के चेयरमैन हरेंद्र चौधरी के आवास पर बुधवार को शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई।
भाजपा के दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में विधानसभा प्रभारी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा रहे। विधानसभा संयोजक स्नातक चुनाव विनोद जैन, शिक्षक चुनाव विधानसभा संयोजक मनोज शर्मा रहे। शिक्षक स्नातक चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने जानकारी दी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ जैसे अभियानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में रवि पुनिया, अनुज भाटी, विक्रम सिंह, आलोक जैन, अनिल सैनी, धीर सिंह सैनी, संध्या त्यागी, धर्मेंद्र, आशीष, अमित, सुरेश, उमा, शालिनी, अनुज, अक्षय, विपिन, डॉ. धनेश, मोहित, विनोद, अवनीश आदि मौजूद रहे।