फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ से झांसी के लिए चली सीधी रोडवेज बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेरठ से सीधे झांसी के लिए रोडवेज बस सेवा चलाई है। अभी तक झांसी जाने के लिए पहले आगरा, उसके बाद झांसी जाना पड़ता था। मेरठ के सोहराब गेट डिपो से झांसी के लिए बसें चलेंगी। दोनों ही बस झांसी डिपो द्वारा ही चलाई गई हैं।
विज्ञापन

मेरठ से सुबह 4:30 बजे और सुबह 5:30 रोडवेज बस झांसी के लिए रवाना होगी। यह रोडवेज बस मेरठ से चलकर बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, ग्वालियर होकर झांसी जाएंगे।
सोहराब गेट डिपो के केंद्र प्रभारी संचालन मोहम्मद आसिफ अली ने बताया कि झांसी डिपो की ओर से इन बसों का संचालन होगा रोजाना दो बस झांसी से और दो बस मेरठ से सुबह के समय चलेगी जो शाम को मेरठ और झांसी पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक मेरठ से झांसी के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन बसों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें