मेरठ। मेरठ से खाटू श्याम के लिए सीधी रोडवेज बस सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी है। मेरठ से राजस्थान के तीर्थ स्थल खाटू श्याम के लिए रोडवेज बसें चलाने की मांग काफी समय से चल रही थी। मेरठ डिपो की ओर से दो बसों के संचालन के लिए परमिट लेने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसी दौरान सहारनपुर डिपो ने खाटू श्याम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की है। यह बस सहारनपुर से चलकर सप्ताह के पहले तीन दिन मेरठ होकर चल रही है। तीन दिन यह वाया शामली होकर जा रही है। मेरठ से यह बस शाम छह बजे भैसाली डिपो से चलती है। दिल्ली, गुरुग्राम, धारूहेड़ा, कोटपुतली, बहरोड, शाहपुरा, श्री माधोनगर, रींगस होकर खाटू श्याम जाएगी। ब्यूरो