मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा दीप्ति तेवतिया का चयन हरियाणा लोक सेवा में सहायक आचार्य के पद पर चयन हुआ है। दीप्ति तेवतिया वर्तमान में विभागाध्यक्ष प्रो. विजय मलिक, आचार्य वनस्पति विज्ञान विभाग के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर डाॅ. रमाकांत, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. सचिन कुमार, डाॅ. सुशील कुमार, डाॅ. भावना वाजपेयी और डाॅ. ईश्वर सिंह सहित विभाग के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। संवाद