फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना पहुंचे दिलशाद के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

Wed, 14 Jun 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। छेड़छाड़ के मामले में गाजियाबाद विजयनगर थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दिलशाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद देर शाम उसका शव मवाना पहुंचा, जिसे गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

तेलियो वाला कुआं निवासी दिलशाद अपने परिवार के साथ एक दशक से अधिक समय से गाजियाबाद में रह रहा था। वहां वह धोबी का काम करता था। कविनगर थाना पुलिस दिलशाद को प्राइवेट गाड़ी से थाना ले जा रही थी, रास्ते में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि थाने लाने के दौरान दिलशाद ने थूकने के लिए गाड़ी से बाहर मुंह निकाला था तभी वहां से गुजरे ट्रक की चपेट में आकर दिलशाद घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर दिलशाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया था। जबकि परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव मवाना पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में दिलशाद के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। मृतक के दो पुत्र तथा एक पुत्री हैं। परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें