मेरठ..कंवलजीत..कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे के डेन गैलेक्सी के कंट्रोल रूम का निरिक्षण करत
- फोटो : Samvad
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शहर से लेकर देहात तक भ्रमण कर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लिया। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के साथ बेगम पुल चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन और भारी वाहनों के संबंध में लागू स्कीम का निरीक्षण किया। ट्रैफिक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों दिशा निर्देश दिए। उधर, डीएम और एसएसपी ने अफसरों की टीम के साथ पल्लवपुरम से होते हुए कांवड़ नहर पटरी मार्ग चौकी सलावा, चौकी अटेरना, चौकी दौराला का पुल, नानू नहर, चौकी भोले की झाल, सिवाल खास, मोदीनगर बॉर्डर तक गंग नहर की चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। ब्यूरो