फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट : कार्यशाला में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया

विज्ञापन
डायट छोटा मवाना में दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का प्रथम बैच संपन्न होने पर प्रमाण पत
विज्ञापन
मवाना। डायट मवाना में राजकीय व एडेड इंटर कॉलेजों के शिक्षकों की दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का प्रथम बैच सोमवार को संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाना और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के लिए तैयार करना था। कार्यशाला में कक्षा 12वीं के गणित, भौतिक विज्ञान तथा कक्षा 10वीं के सामाजिक अध्ययन व अंग्रेजी के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। सीबीएसई बोर्ड के अनुभवी प्रधानाचार्यों व प्रवक्ताओं ने मास्टर ट्रेनर के रूप में मार्गदर्शन दिया। इससे दोनों बोर्डों के शिक्षकों को नवाचारों के आदान-प्रदान का मंच मिला। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के लक्ष्यों के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि सीबीएसई व यूपी बोर्ड के शिक्षकों का समन्वय शिक्षण को अवधारणा-आधारित व परिणामोन्मुखी बनाएगा। समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों और मास्टर ट्रेनर्स को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें