आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्सिग वाले कर्मचारी तहसील में प्रदर्शन करते हुए। (मवाना)
मवाना। हेल्थ केयर आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए आठ माह से वेतन नहीं मिलने के संबंध में डीएम को पत्र दिया। आस्था हेल्थ केयर आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने डीएम को दिए पत्र में बताया है कि वे स्वास्थ्य विभाग मेें कार्यरत हैं। पहले भी दो बार वेतन नहीं मिलने के संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पत्र में शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में रोहन, प्रदीप, विपिन, दीपक, नितिन, नदीम, सुमित, मनीषा, सुमन आदि काफी संख्या में थे। संवाद