फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने घर से निकाला, डायल 112 ने घर पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। अकेली व असहाय महिला को पुलिस की गाड़ी से घर छोड़ने का पहला केस बृृहस्पतिवार को सामने आया। गांव पावली निवासी गुड़िया को उसके पति ने बृहस्पतिवार को शराब पीने का विरोध करने पर पांच साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया था। गुड़िया शिकायत लेकर थाना कंकरखेड़ा पहुंची और कार्रवाई की मांग की। तहरीर देकर महिला थाने से निकली तो अचानक से तेज बारिश आ गई। महिला घर जाने के लिए थाने के बाहर ही खड़ी रही। उसने कई वाहनों को रुकने का इशारा किया। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र की डायल 112 से महिला को घर छुड़वाया। थाना प्रभारी के अनुसार रात में पुलिस अकेली और असहाय महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम करेगी। जिले में यह पहला केस था। गुड़िया पहली महिला है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें