फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनारत किसानों ने मंत्री के समक्ष जताया रोष

Sat, 02 Jun 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गन्ने का बकाया भुगतान की मांग को लेकर चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर किसानों का धरना आठवें  दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी सिद्घार्थ नाथ सिंह का घेराव करने के लिए दर्जनों किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच सभी किसानों को नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम कार्यालय में बैठाया और पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से बचत भवन में वार्ता कराई। प्रतिनिधि मंडल में अजगर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महक सिंह, जिले सिंह और भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप कुमार त्यागी ने किसानों की पीड़ा सुनाई। मंत्री ने किसानों को डेढ़ महीने में पूरा गन्ना भुगतान कराने की बात कही। कुलदीप त्यागी ने बताया कि गन्ना किसानों का 06 चीनी मिलों पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये बकाया है। इस पर मंत्री ने कहा कि यदि चीनी मिलों ने भुगतान नहीं किया तो मिल मालिकों को जेल भेजा जाएगा। विजय सिंह, सुरेंद्र, मेजर नत्थन सिंह, सतेंद्र डूंगर, हाजी मोहम्मद अरशी, विपिन गुर्जर, मोहन सिंह नेगी, ओमवीर प्रधान आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें