फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वामन भगवान का 26वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

पुराना शहर श्री कृष्ण मंदिर नत्थू पांडे की गली में भगवान विष्णु के पांचवें अवतार श्री वामन भगवान का 26वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंडित राजीव शर्मा ने सुबह 10:30 बजे पंचामृत से भगवान का मंगल स्नान कराया। दोपहर 12 बजे भव्य मंगल आरती हुई और एक बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान वामन के दर्शन किए। आयोजन में अमरीश शर्मा, वीरेंद्र दत्त शर्मा, सुनील शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विकास गोयल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें