फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसरगंज में धंसी दिल्ली रोड, करना पड़ा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
केसरगंज में धंसी दिल्ली रोड, करना पड़ा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

मेरठ। केसरगंज में सोमवार की दोपहर अचानक दिल्ली रोड के धंसने के बाद लोग दहशत में आ गए। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया और रूट डायवर्जन करते हुए वाहनों को रेलवे रोड व जली कोठी के सामने से निकाला। रैपिड रेल का कार्य कर रही कंपनी ने रात तक सड़क की मरम्मत कराई। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार दोपहर 12 बजे तक इस मार्ग को बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रैपिड रेल की सुरंग की वजह से सड़क धंसने की अफवाह फैली तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अचानक किए गए रूट डायवर्जन की वजह से अहमद रोड, रेलवे रोड, जली कोठी के सामने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। लोगों की यातायात पुलिस से नोकझोंक भी होती रही। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि भैसाली बस अड्डा व मेट्रो प्लाजा के बीच सुरंग मशीन से सुरंग बनाई जा रही है। अधिकांश कार्य भूमिगत चल रहा है, यह जांच का विषय है कि सड़क किस वजह से धंसी है। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर को जैसे ही सड़क धंसने की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल टीम को भेजकर सड़क की मरम्मत करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें