मेरठ। कमिश्नर सभागार में कांवड़ तैयारियों की समीक्षा बैठक करने के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन में बने एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया और एक पेड़ मां के नाम लगाया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कंट्रोल रूम से पैनी नजर रखी जाए और हर छोटी-बड़ी गतिविधि के बारे में तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा सके। कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के आदेश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे कंट्रोल से निगरानी की जाए। पूरे कांवड़ मार्ग पर संवेदनशील स्थलों और सीमाओं पर सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। कहा, यदि किसी कारणवश किसी श्रद्धालु की की कांवड़ खंडित हो जाती है, तो तुरंत गंगा जल उपलब्ध कराकर उनकी यात्रा आगे बढ़ाने में मदद की जाएगी। संवाद