मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित दीवान वीएस ग्रुप इंस्टीटयूशन में स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें विद्यासागर दीवान के द्वारा दिखाए गए रास्ते एवं उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों का वर्णन किया गया। मुख्य अतिथि विवेक दीवान ने बताया कि अपने समर्पित शिक्षक पिता दौलत राम दीवान से प्रेरित होकर विद्यासागर दीवान ने शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित किया और दीवान दौलत राम चौरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत मेरठ और हापुड़ में दीवान पब्लिक स्कूल की स्थापना की। कार्यकारी निदेशक कर्नल डॉ. नरेश गोयल, अध्यक्ष विवेक दीवान, सलाहकार डॉ. श्रुति अरोड़ा, डॉ. शशांक मिश्रा, डॉ. शिल्पी बंसल, डॉ. शुचि शर्मा, डॉ. विंकी शर्मा, डॉ. साहिल गुलाटी आदि मौजूद रहे। संवाद