दौराला- कथा के समापन पर हवन पूजन में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
दौराला। कस्बे के आर्य समाज परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को हवन पूजन व भंडारे के साथ समापन किया गया।
पंडित आचार्य मनोज शास्त्री ने विधि विधान से हवन पूजन संपन्न कराया। हवन में मुख्य यजमान रविंद्र शर्मा, मिथलेश, पुरुषोत्तम उपाध्याय रहे। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर मनोकामना मांगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचिका आराधिका ने कहा कि जागो, सोचो, होश में आओ, कब तक वासनाओं से मूर्छित होकर संसार में पड़े रहोगे, हमारी पहचान सनातन से ही है। जाति, भेदभाव, अगड़ा, पिछड़ा आदि विचारों को मन से निकालना होगा। इस दौरान सोनू, राजपाल, जतिन गुप्ता, सोहनवीर, नरेंद्र, बिट्टू, मीना, बीना, वैभव, अर्चना आआदि मौजूद रहे।