माछरा/मुंडाली। भगवान शंकर को सर्वाधिक प्रिय सावन मास के चौथे व अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। सुबह सूर्योदय के समय सर्वसिद्धि ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना की गई। क्षेत्र के माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, स्वामीपुरा, गोविंदपुरी, रहदरा, खंद्रावली, हसनपुर कलां, रछौती, जिसोरा, भटीपुरा, शोल्दा, बहरोडा, नंगलामल, मऊखास, सिसौली, बढला, भगवानपुर, समयपुर आदि गांवों के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर शिव का जलाभिषेक किया।