किठौर। शाहजहांपुर में मेरठ-गढ़ मार्ग पर स्थित माता के बाग के नाम से प्रसिद्ध दो दिवसीय कंठी माता मेले का समाजसेवी अश्वनी त्यागी ने उद्घाटन किया। सोमवार रात शेरावाली का जागरण होने के बाद मंगलवार तड़के 5:00 बजे से ही क्षेत्र की हजारों लोग भैंसा, बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से कंठी मां के दर्शन कर परिवार के लिए मन्नत मांगी। मेले में लोगों ने प्रसाद चढ़ाने के बाद जमकर खरीदारी करते दिखे। कंठी माता मेले में समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की हुई थी। इस मौके पर गोपाल गर्ग, चिराग गर्ग, अभय गर्ग, वंश गर्ग, कार्तिक गर्ग, सोनू त्यागी आदि का योगदान रहा।