मेरठ। मानसरोवर गार्डन स्थित कृष्णा पार्क में कथा हुई। इसमें वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित नेक राम शास्त्री ने भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का वर्णन किया। इस दौरान अश्वत्थामा का प्रसंग भी सुनाया गया। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान शिव के भजन सुनाए तो श्रद्धालु झूमने लगे। पंडित मुकेश चंद्र बृजवासी ने पूजन किया। कथा के अंत में आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान पवन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, पर्व अग्रवाल, अनव सहित कॉलोनी के लोग मौजूद रहे। ब्यूरो