फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

Mon, 17 Jun 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ एक लाख 95 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद कंडेला, शेखपुरा गांव की ओर 82 औद्योगिक इकाइयों की पांच गलियों की सीसी सड़क, नाला, नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1982 में पानीपत रोड पर कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का दर्जा मिला था। शुरुआती दौर में 40 औद्योगिक इकाइयों की स्वीकृत के बाद उद्यमियोंं ने कार्य शुरू किया कराया था। 42 साल में कंडेला औद्योगिक क्षेत्र का करमू खेड़ी यमुना पुल से लेकर कैराना बाईपास तक विस्तार हो गया है। मौजूदा दौर में 165 औद्योगिक इकाइयां पानीपत-खटीमा हाईवे के दोनों ओर विकसित हो गई है।
पश्चिमी क्षेत्र की दिशा में 82 औद्योगिक इकाइयों की सीमा को देखते हुए कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की सीमा विस्तार की मांग उद्यमियों ने उठाई थी। हालांकि कंडेला औद्योगिक सीमा विस्तार का मामला शासन में अभी तक लंबित है। छह माह पूर्व कंडेला क्षेत्र में पश्चिमी दिशा में विकसित हुई 82 औद्योगिक इकाई की पांच गलियों में सीसी सड़क, नाला और नालियों आदि सुविधा उपलब्ध कराने का मामला उद्यमियों ने उठाया तो डीएम रविंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने पांच करोड़ एक लाख 95 हजार रुपये की धनराशि का एस्टीमेट तैयार किया गया था। डीएम रविंद्र सिंह बताया कि यह एस्टीमेट शासन से स्वीकृत हो गया है। जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरु होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों से मुलाकात कर चुके उद्यमी
साइमा और लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि कंडेला औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों को विकसित करने के उद्देश्य से उद्यमी प्रदेश के अपर मुख्य चिव और औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार से मिले थे। धनराशि जल्द स्वीकृत कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


सुविधा मिलेगी
शामली। उद्यमी अमित जैन का कहना है कि विकास कार्यों से उद्यमियों के साथ-साथ मजदूरों और आसपास के गांव में जाने वालों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें