फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विरोध के बावजूद जटपुरा, डूंगर में किनौनी मिल के क्रय केंद्रों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव डूंगर और जटपुरा गांव में भारी विरोध के बावजूद बजाज शुगर मिल किनौनी के समर्थकों ने उखाड़े गए गन्ना क्रय केंद्रों को पुन: स्थापित किया। इन केंद्रों का भाकियू अराजनीतिक के प्रदेश महासचिव विनोद जिटौली ने शुक्रवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। सबसे पहले बुग्गी में गन्ना लेकर पहुंचे किसान जितेंद्र फौजी ने तौल कराई।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश महासचिव विनोद जिटौली ने कहा कि संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष हरनाम वर्मा के नेतृत्व में किसानों की प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ी है। संगठन के दबाव के चलते मुख्यमंत्री ने 1371 करोड़ रुपया बजाज ग्रुप को बिजली का देकर किसानों का गत वर्ष का बकाया भुगतान करने का ऐतिहासिक काम किया है। यह संगठन की बड़ी जीत है।
अब मुख्यमंत्री गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल करने व किसानों को बिजली फ्री देने की घोषणा को तत्काल लागू करे। किसानों की आरसर जारी करने पर तत्काल रोक लगाने आदि मुद्दों को लेकर लड़ाई जारी रखेंगे। इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष नवाब अहलावत, कोषाध्यक्ष पंकज वत्स, आकाश सिरोही, विपिन मालिक, मांगेराम शर्मा, नीरज ठाकुर, सुधीर प्रधान, राजन चौधरी, समरपाल सिंह, रामकुमार पूर्व प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें